
कोटा शहर जहां तरह-तरह के देखने लायक स्थान मिल जाते है। इन्हीं के बीच बसी हुई है एक बड़ी सारी लेक जो कोटा की सुंदरता पर चार चांद लगा देती है। हम बात करे रहे है कोटा के किशोर सागर लेक की कोटा से गुजरने वाला ऐसा कोई नहीं होगा जो कि इस लेक को नहीं जनता होगा। और इस लेक के पास से नहीं गुजरा होगा। क्योंकि यह लेक कोटा मेन रोड के किनारे पर बानी हुई हुई है। यह झील सुंदर और प्रसिद्ध मेन-मेड झीलों में से एक मानी जाती है। यह झील 1346 में प्रिंस धैर देह(बूंदी) द्वारा बनाई गाई थी। यह झील केवल न इसकी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। बल्कि इसका इतिहास कहानियों और शाही रियायत के रूप में भी जाना जाता है।
जग मंदिर - झील के बीच में महल
किशोर सागर के पानी के बीच में जग मंदिर बना हुआ हुआ है। यह एक व्हाइट मार्बल का बना हुआ महल है। जो कि 1740 में कोटा के महाराव जगत सिंह ने बनवाया था। यह महल दूर से देखने पर ऐसा दिखाई देता है। जैसे कि कोई महल जल में तेर रहा हो। किशोर सागर शाम के समय अपनी खूबसूरती और ज्यादा बिखेरता हुआ दिखाई देता है। इसलिए ज्यादातर लोग यहां शाम के समय आना पसंद करते है। यह कोटा की सुंदरता पर चार चांद लगता हुआ नजर आता है।
0 टिप्पणियाँ