
दरा की नाल यह एक ऐसा रहस्यमई स्थान है। जिसे लोग आज भी एक श्रापित और भयानक स्थान के नाम से जानते है। आखिर इसका सच क्या है। क्या वाकई यह एक भयानक स्थान है। या फिर लोगों की अफवाह आखिर इसका असली सच क्या है। दरा की नाल कोटा से झालावाड़ मार्ग के बीच आता है। यह चारों तरफ जंगलों से घिरा हुआ क्षेत्र है। जहां दूर-दूर तक कोई गांव देखने को नहीं मिलता है। रात में जाना बहुत खतरनाक माना जाता है। लेकिन जब सड़क सुन-सान होती है तो लोग दिन में भी जाने से डरते है। होने में यह एक सड़क है ज्यादा चौड़ी सड़क नहीं है। और वाहनों का भी लगातार रफ्तार से आना जाना रहता है। यह छोटी सी सड़क एक नाल में जाके घुमाव लेती है जिसे दरा की नाल कहा गया है।
स्थानीय लोगों का अनुभव
दरा की नाल के नीचे सकड़ा रोड और साथ में घुमाव होने के कारण आए दिन यहां कही भयानक एक्सीडेंट दिखाई देते है। और स्थानीय लोगों का मानना है कि यह स्थान श्रापित है। लोगों का कहना है यहां घोड़े दौड़ने की आवाज सुनाई देती है। और कुछ का कहना है कि पुरानी जंग हुई थी तो यहां आज भी सैनिकों की चीखे सुनाई देती है। यह सच है या नहीं यह अभी तक केवल रहस्य है। लोगों का मानना यही है। लेकिन स्थान बहुत ज्यादा भयानक जंगल ओर पहाड़ियों से घिरा हुआ है। जहां आप जंगल के बीच अकेले नजर आने लगते है। चारों तरफ पथ, पहाड़ और जंगल के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता है।
0 टिप्पणियाँ